पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। आगजनी और मतदान केंद्रों में मतपत्रों की लूट की घटनाओं के बीच अब तक हुई हिंसा में पांच लोगों को जान चली गई। मृतकों में चार

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए आज सुबह 7:00 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। आगजनी और मतदान केंद्रों में मतपत्रों की लूट की घटनाओं के बीच अब तक हुई हिंसा में पांच लोगों को जान चली गई। मृतकों में चार तृणमूल कांग्रेस और एक भाजपा का कार्यकर्ता है। इसके अलावा इंडियन सेकुलर फ्रंट (आईएसएफ) के दो कार्यकर्ताओं और कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को ली मारी गई है।

मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा थाना अंतर्गत कपासडांगा षष्टीतला इलाके में सुबह कांग्रेस और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प के बाद गोली चली। इस गोलीबारी में तृणमूल के बाबर अली (40) की मौत हो गई। तृणमूल कार्यकर्ता फूलचंद शेख गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़

रेजीनगर थाना क्षेत्र के नजीरपुर इलाके में भी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता यासीन शेख को बम से उड़ा दिया गया। मुर्शिदाबाद जिले के खड़ग्राम में एक खाली जमीन पर सरिफुदिन शेख का शव बरामद हुआ है। वह तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता है। इन तीनों की हत्या का आरोप माकपा और कांग्रेस पर लगा है। अब तक हिंसक झड़पों में 24 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इसकी वजह से घंटों तक मतदान बंद रहा।

कूचबिहार दक्षिण विधानसभा के फालामारी ग्राम पंचायत इलाके में मतदान केंद्र के अंदर बमबारी में माधव विश्वास नाम के भाजपा के पोलिंग एजेंट की जान चली गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। भाजपा उम्मीदवार के भी घायल होने की सूचना मिली है।

राम लला का अक्टूबर माह से सीधे रामभक्त करेंगे दर्शन

मालदा के मानिकचक गोपालपुर ग्राम पंचायत इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है। टकराव की घटना में और आठ लोग घायल हैं। भांगड़ के 264 नंबर मतदान केंद्र पर आईएसएफ और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष शुरू में आईएसएस के दो कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को गोली मारी गई है। राज्य भर से हिंसा की खबरें आ रही हैं। आरोप लग रहे हैं कि जिन केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है वे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *