चार हजार घूस लेते मुखिया गिरफ्तार

हजारीबाग। ACB की टीम ने डोभा निर्माण के बाद शेष राशि की निकासी के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहे बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार को रंगे हाथों मंगलवार को गिरफ्तार किया। ACB ने शिकायतकर्ता मुकेश कुमार के आवेदन पर

बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत
Advertisement

हजारीबाग। ACB की टीम ने डोभा निर्माण के बाद शेष राशि की निकासी के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहे बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार को रंगे हाथों मंगलवार को गिरफ्तार किया। ACB ने शिकायतकर्ता मुकेश कुमार के आवेदन पर कार्रवाई की।

मुकेश कुमार ने शिकायत की थी कि उसे मनरेगा योजना के तहत ग्राम-गंगटीयाही में जमीन में डोभा निर्माण कराने का कार्य आवंटित किया गया है। डोभा का निर्माण पूर्ण रूप से उसने करा दी है, जिसमें 1,60,080 रुपये का भुगतान हुआ है। शेष पैसे की निकासी के लिए जब वह मुखिया सुमन कुमार से मिला तो उसने 5,000 रुपये घूस की मांग की। वह घूस देना नहीं चाहता था इसलिए उसने ACB के पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के दण्डाधिकारी एवं दो स्वतंत्र साक्षी के उपस्थिति में सुमन कुमार मुखिया को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *