फिल्म ”ओह माय गॉड 2” ने पहले दिन कमाए 9.5 करोड़

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ”ओह माय गॉड” काफी पॉपुलर रही थी। इस फिल्म का सीक्वल ”ओह माय गॉड 2” शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज किया गया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि ऐसा लग

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ”ओह माय गॉड” काफी पॉपुलर रही थी। इस फिल्म का सीक्वल ”ओह माय गॉड 2” शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज किया गया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित थे। हालांकि ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म ने दर्शकों को निराश किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ गया है।

इसे भी पढ़ें : –प्रधानमंत्री मोदी ने किया 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आह्वान

”ओह माय गॉड 2” ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की। ”ओह माय गॉड 2” के साथ सनी देओल की ”गदर 2” भी रिलीज हुई थी। ”गदर 2” ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40-45 करोड़ रुपये की कमाई की है। उसके मुकाबले अक्षय कुमार की ”ओह माय गॉड 2” की कमाई काफी कम होती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें : –आतंकी हमले में गिरिडीह का जवान शहीद

इसी बीच फिल्म ”ओह माय गॉड 2” टीजर रिलीज के बाद से ही विवादों के भंवर में फंस गई है। फिल्म के निर्माताओं को सेंसर बोर्ड ने 20 कट का सुझाव दिया था। पहले यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ”जियो सिनेमाज” से बातचीत कर रहे थे। शायद डील 90 करोड़ में होने वाली थी, लेकिन फिर अचानक फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया।

फिल्म ”ओह माय गॉड 2” में अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी, गोविंद नामदेव, यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *