‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ कल शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज हो गई। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा

मेकर्स का शानदार ऑफर
Advertisement

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2’ कल शुक्रवार (11 अगस्त) को रिलीज हो गई। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह 2001 की फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है।

इसे भी पढ़ें : –फिल्म ”ओह माय गॉड 2” ने पहले दिन कमाए 9.5 करोड़

जानकारी के मुताबिक, ‘गदर 2’ ने प्रदर्शन के पहले दिन 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का जोरदार रिस्पॉन्स मिला था। एडवांस बुकिंग में 20 लाख टिकटें बिकीं। उम्मीद है कि यह ‘पठान’ के बाद साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी।

इसे भी पढ़ें : –आतंकी हमले में गिरिडीह का जवान शहीद

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी ‘गदर 2’ की पहले दिन की कमाई को लेकर एक पोस्ट शेयर किया और फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। सलमान ने पोस्ट में लिखा है- ‘ढाई किलो का एक हाथ 40 करोड़ की ओपनिंग के बराबर है। सनी पाजी अद्भुत हैं। गदर 2 की पूरी टीम को बधाई।’

फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा, मीर सरवर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जबकि रोहित चौधरी और मनीष वाधवा ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *