अहमदाबाद कोर्ट ने तेजस्वी को जारी किया समन, जानें क्या है पूरा मामला

गुजरात : मानहानि केस का सामना कर रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुजरातियों को ठग कहने से जुड़े मानहानि केस में अहमदाबाद के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। केस की शिकायत को ठीक

तेजस्वी को जारी किया समन
Advertisement

गुजरात : मानहानि केस का सामना कर रहे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुजरातियों को ठग कहने से जुड़े मानहानि केस में अहमदाबाद के मेट्रोपॉलिटन कोर्ट ने तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। केस की शिकायत को ठीक मानते हुए मेट्रोपॉलिटिन कोर्ट ने तेजस्वी को 22 सितम्बर को पेश होने को कहा है। मानहानि के आरोपों को साबित करने के लिए शिकायतकर्ता की तरफ से कोर्ट में बयान की सीडी और 15 गवाह पेश किये गये थे।

गौरतलब हो कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा परिसर में मेहुल चौकसी पर बोलते हुए मीडिया से बातचीत में कहा था कि आज देश के हालात में सिर्फ गुजराती ठग हो सकते हैं। उनके ठग को माफ भी कर दिया जायेगा। एलआईएसी, बैंक का पैसा दे दो फिर वह भाग जायेगा, तो कौन जिम्मेदार होगा? इसी बयान को आधार बनाकर अहमदाबाद के व्यवसायी हरेश मेहता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ 21 मार्च को मानहानि का केस दायर किया था। इसके बाद से लगातार मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *