रक्षाबंधन के मौके पर ”गदर 2” के मेकर्स का शानदार ऑफर

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ”गदर 2” 11 अगस्त को रिलीज हो चुती है। करीब 22 साल बाद ”गदर एक प्रेम कथा” का सीक्वल दर्शकों के सामने आया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब रक्षाबंधन के मौके पर इस

मेकर्स का शानदार ऑफर
Advertisement

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ”गदर 2” 11 अगस्त को रिलीज हो चुती है। करीब 22 साल बाद ”गदर एक प्रेम कथा” का सीक्वल दर्शकों के सामने आया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब रक्षाबंधन के मौके पर इस फिल्म के मेकर्स दर्शकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आए हैं।

इसे भी पढ़ें : – घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें लागू, 200 रुपये हुआ सस्ता

फिल्म ”गदर 2” को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस फिल्म की कहानी, इस फिल्म का एक्शन, इस फिल्म के कलाकारों का काम सभी दर्शकों को पसंद आया है। इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल हो रहे हैं। आज रक्षाबंधन के मौके पर मेकर्स ने दर्शकों को खास ऑफर दिया है।

निर्माताओं को भरोसा है कि लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन कर रही यह फिल्म रक्षाबंधन पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। ऐसे में रेवेन्यू को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने आज रक्षाबंधन के मौके पर दर्शकों को एक शानदार ऑफर दिया है, दो टिकटें फ्री। इसका मतलब है कि आज से होने वाले इस फिल्म के शो के लिए दो टिकटों पर दो टिकटें मुफ्त दी जाएंगी। आपको बता दें कि ये ऑफर 29 अगस्त, 2023 से 3 सितंबर 2023 तक ही मान्य है।

इसे भी पढ़ें : – जानें करण जौहर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर क्या खुलासा किया

इस बीच फिल्म ”गदर 2” शाहरुख खान की ”पठान” से भी आगे निकल गई है। अब तक इस फिल्म ने 450 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की सफलता अभी भी जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *