जानें करण जौहर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर क्या खुलासा किया

करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर जाने जाते हैं। 90 के दशक में उनके द्वारा निर्देशित पारिवारिक फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बॉलीवुड के इस सफल निर्देशक को एक बार स्कूल में रहते हुए कई संघर्षों का

करण जौहर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर क्या खुलासा किया
Advertisement

करण जौहर बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर जाने जाते हैं। 90 के दशक में उनके द्वारा निर्देशित पारिवारिक फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बॉलीवुड के इस सफल निर्देशक को एक बार स्कूल में रहते हुए कई संघर्षों का सामना करना पड़ा था। स्कूल लाइफ में करण का मजाक उड़ाया जाता था, इसलिए वह कई सालों तक डिप्रेशन में रहे। हाल ही में एक इंटरव्यू में करण जौहर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है।

इसे भी पढ़ें : – अजीबो-गरीब : जिंदा महिला की निकाली शवयात्रा, इंद्र देव होंगे प्रसन्न?

करण जौहर ने कहा, ”मैंने 10वीं क्लास में एक लड़की से प्यार का नाटक किया था। उस लड़की का नाम शलाका था। आजकल हम किसी का अपमान करने के लिए गे, फाग, होमो समलैंगिकता जैसे कई शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उस समय मुझे पैंसी कहा जाता था। उस शब्द के कारण मैं कई वर्षों तक उदास रहा, मानसिक रूप से पीड़ित रहा। स्कूली जीवन में मुझे चिढ़ाया जाता था।”

“शाहरुख खान इंडस्ट्री के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने कभी भी मेरे साथ हीन भावना या अनादर का व्यवहार नहीं किया। उन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया।” ये बात करण जौहर ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कही। इस बीच, करण जौहर ने हाल ही में एक निर्देशक के रूप में इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं।

इसे भी पढ़ें : – घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें लागू, 200 रुपये हुआ सस्ता

करण की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ”रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा रणवीर सिंह, दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन, अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी भी प्रमुख भूमिका में हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *