शाहरुख खान की फिल्म ”जवान” की एडवांस बुकिंग मचा रही है धमाल

अपने ट्रेलर से देश को पूरी तरह से दीवाने करने के बाद शाहरुख खान की फिल्म ”जवान” के निर्माताओं ने एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी और फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया। इस पर देशभर से एग्जीबिटर्स का जो रिएक्शन सामने आया है वो

शाहरुख खान की फिल्म ''जवान''
Advertisement

अपने ट्रेलर से देश को पूरी तरह से दीवाने करने के बाद शाहरुख खान की फिल्म ”जवान” के निर्माताओं ने एडवांस बुकिंग विंडो खोल दी और फिल्म ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया। इस पर देशभर से एग्जीबिटर्स का जो रिएक्शन सामने आया है वो वाकई कमाल है। उनका कहना हैं कि फिल्म की एडवांस बुकिंग और जिस तरह से टिकटें बिक रही हैं, वह ऐतिहासिक हैं।

इसे भी पढ़ें : – करंट के चपेट में आने से पिता-पुत्री और बच्चों समेत चार की मौत

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष कमल ज्ञानचंदानी ने कहा, “एडवांस बुकिंग आउटस्टैंडिंग है। यह हाल में पठान से अधिक ट्रैकिंग कर रहा है। मुझे लगता है कि यह एक शानदार शुरुआत के लिए तैयार है। पहला दिन ऐतिहासिक हो सकता है।”

इस पर आईनॉक्स लीज़र लिमिटेड के मुख्य प्रोग्रामिंग अधिकारी राजेंद्र सिंह जियाला ने अपनी सहमति जाहिर की और कहा, “एडवांस बुकिंग अभूतपूर्व है। यह पीवीआर आईनॉक्स में किसी भी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। हमने सुबह ही बुकिंग खोली और 12 घंटे से भी कम समय में हमने 1,25,000 से अधिक टिकटें बेचीं। यह बेहद कमाल है।”

इसे भी पढ़ें : – Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला- अवैध शादियों से पैदा संतान भी पैतृक संपत्ति की हकदार

”जवान” एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *