ईसीएल मुख्यालय में कंपनी स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन

ECL मुख्यालय में शनिवार को कंपनी-स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने की। ईसीएल के सम्मेलन कक्ष मे हुई इस समन्वय बैठक में सीएमडी ईसीएल ने कंपनी के उत्पादन व उत्पादकता सहित विभिन्न योजनाओं

ईसीएल मुख्यालय में कंपनी स्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन
Advertisement

ECL मुख्यालय में शनिवार को कंपनी-स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने की। ईसीएल के सम्मेलन कक्ष मे हुई इस समन्वय बैठक में सीएमडी ईसीएल ने कंपनी के उत्पादन व उत्पादकता सहित विभिन्न योजनाओं एवं महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली एवं क्षेत्रों और विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की। बैठक में सितंबर 2023 के कोयला उत्पादन लक्ष्य की प्रतिबद्धता, इस वित्तीय वर्ष में बचे हुए माह में कोयला उत्पादन एवं प्रेषण की योजना, खदानों में सुरक्षा की स्थिति, केपेक्स यूटीलाईजेशन, ईआरपी एवं कोल सेल्स संबंधित, क्षमता उपयोग, गुणवत्ता अनुपालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी।

इसे भी पढ़ें : – Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला- अवैध शादियों से पैदा संतान भी पैतृक संपत्ति की हकदार

सीएमडी ईसीएल ने विश्वास जताया कि सभी के प्रयासों से हम इस वित्तीय वर्ष के कोयला उत्पादन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। उन्होनें उपलब्ध संसाधनो का प्रभावी एवं कुशल उपयोग करने की बात कही एवं उत्पादन लागत कम करने के लिए मशीनों की उपयोगिता बढ़ाये जाने पर जोर दिया, जिससे उत्पादन के साथ उत्पादकता एवं लाभप्रदता में बढ़ोत्तरी हासिल की जा सके। उन्होनें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोयला उत्पादन लक्ष्य प्राप्त करने पर जोर दिया। बैठक में उत्पादन, उत्पादकता, खदानों की सुरक्षा, कोयला प्रेषण, कर्मचारी कल्याण आदि संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के उपरांत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा के साथ निदेशक (वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) आहूति स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना नीलेन्दु कुमार सिंह और निदेशक (तकनीकी) संचालन नीलाद्री रॉय भी उपस्थित थे। ईसीएल के निदेशक मंडल के अलावा, सभी क्षेत्रों से आये क्षेत्रीय महाप्रबंधक, मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उक्त बैठक में शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *