मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया एयरपोर्ट रोड जाम

रांची। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ली और ईट-पत्थर रख दिया है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची

आक्रोशित लोगों ने किया एयरपोर्ट रोड जाम
Advertisement

रांची। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ली और ईट-पत्थर रख दिया है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझा-बुझाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें : – Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला- अवैध शादियों से पैदा संतान भी पैतृक संपत्ति की हकदार

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के स्टेट हैंगर के समीप शनिवार शाम इलाज का पैसा देने की बात को लेकर दो दुकानदार अंकित साहू और सुभाष तिर्की आपस में भिड़ गय। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक दुकानदार के समर्थन में आये ग्रामीणों ने दूसरे दुकान पर पथराव किया। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से ही ग्रामीण उलझ गये। उन्होंने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। मामला बढ़ता देख डोरंडा और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। इसी घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम किया है।

एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद ने बताया कि लोगों को समझा बूझकर जाम हटवा दिया गया है। लगभग 20 मिनट जैसा सड़क जाम रहा सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और सड़क जाम को क्लियर कर लिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *