डिब्रूगढ़। असम में डिब्रूगढ़ जिले के लपेटकांटा में देररात हुए सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। अन्य तीन को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस ने बताया कि जिले के लपेटकांटा मोड़ पर ट्रक और इनोवा (एएस-01जेसी-3076) की टक्कर से यह हादसा हुआ। तीन लोगों को गंभीर अवस्था में असम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




