21 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी। गुवाहाटी के जोराबाट इलाके से पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी पुलिस की सेंट्रल और ईस्ट जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों के

ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Advertisement

गुवाहाटी। गुवाहाटी के जोराबाट इलाके से पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी मामले में शामिल तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुवाहाटी पुलिस की सेंट्रल और ईस्ट जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार ड्रग्स तस्करों के पास 198 साबुनदानी में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद किया गया। जिसका वजन लगभग 2.527 किलोग्राम आंकी गई है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोहम्मद आमिर खान (31), मोहम्मद याकूब (29) और मोहम्मद जमीर (34) के रूप में की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपित मणिपुर के रहने वाले है।

अमेरिका ने सहयोगी राष्ट्रों के साथ जावा द्वीप पर किया युद्धाभ्यास

जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 21 करोड़ रुपए की गई है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस के तहत एक प्राथमिक की दर्ज कर गिरफ्तार तीनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *