रोजगार मेला : 11 हजार से अधिक युवाओं को मिला आॅफर लेटर

Hazaribagh : संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड सरकार तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को मजबूती देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐसे फैसले और निर्णय लिये हैं, जो राज्य

Advertisement

Hazaribagh : संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड सरकार तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को मजबूती देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐसे फैसले और निर्णय लिये हैं, जो राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। राज्य तरक्की के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार ने हर वर्ग और हर तबके के लिए योजनाएं शुरू की है। अब आपको योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है, बल्कि सरकारी अधिकारी आपके दरवाजे पर जाकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और योजनाओं से जोड़ रहे हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण, राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जुड़ने के नये अवसर दे रहा है। सीएमईजीपी से स्वरोजगार के लिए ऋण पाकर युवा व्यवसाय कर रहे हैं। हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को प्रमण्डलीय रोजगार मेला -सह- आॅफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन हुआ। बिरसा हरित ग्राम से सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण की बेहतरी एवं लोगों को सम्पत्ति का मालिक बनाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों, निर्णयों से जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि दो वर्षों से पीएम आवास के लिए राज्य सरकार को पैसा नहीं मिल रहा है। साथ ही अबुआ आवास से वंचितों को तीन कमरे का आवास योजना शुरू किया जा रहा है। अबुआ आवास योजना के तहत सात से आठ लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जायेगा।

युवाओं को अपने ही घर में रोजगार देने का प्रयास

श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 11500 युवक-युवतियों को प्रमण्डलीय रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के लिए चयनित किये गये हैं, उन्हें आज आॅफर लेटर मिल रहा है। आप सभी को अच्छे भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण से शत-प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावे असंगठित क्षेत्र के लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए घर में ही रोजगार की व्यवस्था सरकार ने किया है। प्रशिक्षण प्राप्त 40 हजार कुशल युवक-युवतियों को रोजगार दिया जा चुका है। सरकार के निर्णय ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुखी रही है। साथ ही समाज के सभी वर्ग, समाज एवं परिवार की उन्नति तरक्की के लिए सरकार काम कर रही है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं क्षेत्रों में प्रमण्डलीय क्षेत्र के 11850 युवक-युवितियों को अतिथियों द्वारा नियक्ति पत्र दिया गया। इससे पूर्व अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया। मौके पर स्वागत भाषण सचिव श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग राजेश कुमार ने दिया। मंच संचालन राजश्री प्रसाद ने किया। साथ ही कला संस्कृति विभाग के विभिन्न दलों द्वारा स्थानीय एवं झारखण्डी लोक नृत्य-गीत की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *