अमेरिकी खोजकर्ता मार्क डिकी को नौ दिन बाद तुर्किये की गुफा से सुरक्षित निकाला गया

इस्तांबुल। अंतरराष्ट्रीय बचाव दल की 200 लोगों की टीम ने मंगलवार को अमेरिकी खोजकर्ता मार्क डिकी को तुर्किये की गुफा से सुरक्षित निकाल लिया। वह आंतरिक रक्तस्राव के कारण इस गुफा की संकीर्ण सुरंगों में नौ दिनों तक फंसे रहे। यह सुखद सूचना मीडिया रिपोर्ट्स

मार्क डिकी को नौ दिन बाद तुर्किये की गुफा से सुरक्षित निकाला गया
Advertisement

इस्तांबुल। अंतरराष्ट्रीय बचाव दल की 200 लोगों की टीम ने मंगलवार को अमेरिकी खोजकर्ता मार्क डिकी को तुर्किये की गुफा से सुरक्षित निकाल लिया। वह आंतरिक रक्तस्राव के कारण इस गुफा की संकीर्ण सुरंगों में नौ दिनों तक फंसे रहे। यह सुखद सूचना मीडिया रिपोर्ट्स में तुर्किये कैविंग फेडरेशन के हवाले से साझा की गई है। फेडरेशन ने कहा है कि इसी सफलता के साथ यह अभियान समाप्त हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 वर्षीय अमेरिकी खोजकर्ता मार्क डिकी तुर्किये की तीसरी सबसे गहरी गुफा में 1,120 मीटर नीचे बीमार पड़ गए थे। उनको बचाने का यह अब तक का सबसे बड़ा और सबसे जटिल भूमिगत बचाव अभियान है। एक वीडियो में डिकी ने मदद के लिए तुर्किये सरकार का आभार जताया है। यूरोपीय गुफा बचाव संघ ने डिकी को चिकित्सक पृष्ठभूमि वाला एक अनुभवी खोजकर्ता कहा है। वह संघ की चिकित्सा समिति के सचिव और संयुक्त राज्य अमेरिका में गुफा बचाव संगठनों के प्रशिक्षक भी हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *