मेक इन इंडिया का उल्लेख कर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा

व्लादिवोस्तोक। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मेक इन इंडिया कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीयों के बीच भारतीय उत्पादों के उपयोग व उत्पादन को प्रोत्साहित

मेक इन इंडिया का उल्लेख कर पुतिन ने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा
Advertisement

व्लादिवोस्तोक। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मेक इन इंडिया कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीयों के बीच भारतीय उत्पादों के उपयोग व उत्पादन को प्रोत्साहित कर प्रधानमंत्री मोदी बिल्कुल सही कार्य कर रहे हैं।

रूस के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में आयोजित 8वें पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि घरेलू स्तर पर निर्मित ऑटोमोबाइल का उपयोग किया जाना चाहिए। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पहले ही अपनी इस नीति के जरिये एक उदाहरण स्थापित कर चुका है। उन्होंने रूस में निर्मित कारों के संदर्भ में चर्चा करते हुए यह बात कही।

अमेरिका के फ्लोरिडा में मनेगा हिंदू विरासत माह, ब्रोवार्ड काउंटी ने दी मान्यता

उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में हमारे पास घरेलू स्तर पर निर्मित कारें नहीं थीं लेकिन अब हमारे पास है। यह सच है कि वे मर्सिडीज या ऑडी की तुलना में काफी मामूली दिखती हैं जिन्हें हमने 1990 के दशक में बड़ी संख्या में खरीदा था लेकिन यह मुद्दा नहीं है। पुतिन ने कहा कि हमें भारत जैसे अपने साझेदारों से सीखना चाहिए जो ज्यादातर भारत में बनी कारों व जहाजों के उत्पादन व उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मेड इन इंडिया ब्रांड का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारे पास भी वे वाहन उपलब्ध हैं और हमें इसका उपयोग करना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.