बड़ा फैसला : 75 लाख महिलाओं को फ्री में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन

New Delhi : कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स (On Economic Affairs) की हर सप्ताह होने वाली बैठक में इस बार केंद्र सरकार ने उज्जवला 2.0 स्कीम लॉन्च कर दी है। इस स्कीम के तहत 75 लाख एलपीजी के मुफ्त कनेक्शन और दिये जायेंगे। स्कीम के

75 लाख महिलाओं को फ्री में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन
Advertisement

New Delhi : कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स (On Economic Affairs) की हर सप्ताह होने वाली बैठक में इस बार केंद्र सरकार ने उज्जवला 2.0 स्कीम लॉन्च कर दी है। इस स्कीम के तहत 75 लाख एलपीजी के मुफ्त कनेक्शन और दिये जायेंगे। स्कीम के तहत 1,650 करोड़ रुपये की सब्सिडी मंजूर हुई है। अगले तीन वर्षों में ये एलपीजी कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि 75 लाख एलपीजी के मुफ्त कनेक्शन और दिये जायेंगे। अगले तीन वर्षों में यह एलपीजी कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्व्वला योजना से पर्यावरण को भी बचाने का कार्य हुआ और महिलाओं के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट के फेज-3 को मंजूरी दे दी गयी है। इसे लगभग 7,210 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जायेगा।

पीएम मोदी जी20 सम्मेलन की सफलता के बाद दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ करेंगे डिनर

अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने जी20 सम्मिट का सफल आयोजन होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। देशवासियों की ओर से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। इस समिट में दुनिया के हित में निर्णय लिए गए और आज भारत ग्लोबल लेवल पर एजेंडा सेट कर रहा है। अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा कि रक्षाबंधन और ओणम के त्योहार के मौके पर एलपीजी के दाम कम किये गये। बैठक में ई-कोर्ट को मंजूरी मिली है। इससे पेपर लेस काम होगा और ई-सेवा केंद्र की स्थापना की जायेगी। हार्डवेयर और नेटवर्क की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इलेट्रॉनिक फाईलिंग के लिए ई-फाइलिंग की व्यवस्था की जाएगी। 4400 नए ई सेवा केंद्र खुलेंगे।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी जानकारी दी कि बायोफ्यूल्स का गठन बड़ी सफलता है और ट्रैफिक चालान के लिए वर्चुअल की व्यवस्था की गई है। ई-कोर्ट मिशन मोड प्रोजेक्ट के फेज-3 को मंजूरी मिली है। इसे लगभग 7,210 करोड़ रुपए की लागत से पूरा किया जायेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.