पुतिन और किम जोंग की मुलाकात पर अमेरिका की चेतावनी

वाशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन की ताजा मुलाकात पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच अगर हथियार का सौदा होता है तो अमेरिका नए प्रतिबंध लागू करने से पीछे

पुतिन और किम जोंग की मुलाकात पर अमेरिका की चेतावनी
Advertisement

वाशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन की ताजा मुलाकात पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उसका कहना है कि दोनों देशों के बीच अगर हथियार का सौदा होता है तो अमेरिका नए प्रतिबंध लागू करने से पीछे नहीं हटेगा। अमेरिका का कहना है कि रूस-उत्तर कोरिया जिस तरह हथियार डील पर बातचीत कर रहे हैं, वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव का उल्लंघन होगा। उधर, रूस के दौरे पर पहुंचे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को उत्तर कोरिया आमंत्रित किया जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है।

झारखंड में शुरू हुआ आयुष्मान भव: अभियान

अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन के बीच हुई बैठक को लेकर चिंता जताई है। अमेरिका को आशंका है कि यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया, रूस को हथियारों की मदद कर सकता है। ऐसी स्थिति में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि रूस और उत्तर कोरिया हथियारों की कोई डील करते हैं तो नये प्रतिबंध लगाने से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि दोनों देशों ने ऐसे इरादों से साफ इनकार किया है।

बड़ा फैसला : 75 लाख महिलाओं को फ्री में मिलेगा एलपीजी कनेक्शन

करीब तीन साल बाद पहली बार उत्तर कोरिया से बाहर निकले किम जोंग उन मंगलवार को अपनी विशेष रेल में सवार होकर रूस पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 4 घंटे की बैठक चली। इस दौरान किम जोंग उन ने रूस को बिना शर्त पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि रूस अपने संप्रभु अधिकारों और हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने इस लड़ाई में रूस की जीत का भरोसा जताया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.