गोताखोरों ने तीन लापता दमकलकर्मियों का पता लगाया

Istanbul। तुर्किये में लापता तीन दमकलकर्मियों का रविवार को स्कूबा गोताखोरों ने पता लगाया। पश्चिमी रिजॉर्ट शहर इजमिर के पास दमकल कर्मियों का हेलिकॉप्टर एक जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। कृषि एवं वानिकी मंत्री इब्राहिम युमाकली ने कहा कि 16 सितंबर (शनिवार) रात जंगल

गोताखोरों ने तीन लापता दमकलकर्मियों का पता लगाया
Advertisement

Istanbul। तुर्किये में लापता तीन दमकलकर्मियों का रविवार को स्कूबा गोताखोरों ने पता लगाया। पश्चिमी रिजॉर्ट शहर इजमिर के पास दमकल कर्मियों का हेलिकॉप्टर एक जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

कृषि एवं वानिकी मंत्री इब्राहिम युमाकली ने कहा कि 16 सितंबर (शनिवार) रात जंगल की आग बुझाने के लिए पानी उठाते समय हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलिकॉप्टर में तीन किर्गिज नागरिक और एक तुर्क शामिल थे। घटना के तुरंत बाद किर्गिज नागरिकों में से एक को बचा लिया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युमाकली ने बताया कि गोताखोरों ने दुर्घटना वाले मलबे की पहचान कर ली है। हालांकि अभी वे कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे हैं क्योंकि वहां देखने के लिए कोई माध्यम नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *