उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आकर हाथी की मौत

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर सीतापुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बीती देर रात हरिद्वार रेंज में सीतापुर फाटक के पास हुआ, जब एक हाथी उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आ

Advertisement

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर सीतापुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा बीती देर रात हरिद्वार रेंज में सीतापुर फाटक के पास हुआ, जब एक हाथी उपासना एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। नर हाथी की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मौसम अपडेट: झारखण्ड के कुछ इलाकों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के बारिश की आसार

बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी क्षेत्र में आया था। इसी दौरान पटरी पार करते हुए वह ट्रेन की चपेट में आ गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चपेट में आए हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

ताइवान में 6.3 तीव्रता का भूकंप

गौरतलब है कि इस इलाके में हाथी भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों का रुख करते हैं। रेल लाइन पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, और वन्यजीवों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *