बंगाल में नौ लाख छात्रों के पास नहीं है आधार कार्ड

Kolkata। पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया है कि राज्य में करीब नौ लाख छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है। उन्हें आधार दिलवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कैंप लगाया जाएगा। आज बुधवार से ही इसकी शुरुआत होगी। शिक्षा विभाग प्रत्येक ब्लॉक में

Advertisement

Kolkata। पश्चिम बंगाल सरकार ने बताया है कि राज्य में करीब नौ लाख छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं है। उन्हें आधार दिलवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कैंप लगाया जाएगा। आज बुधवार से ही इसकी शुरुआत होगी।

शिक्षा विभाग प्रत्येक ब्लॉक में कम से कम दो स्थानों पर छात्रों को आधार कार्ड जारी करने के लिए शिविर लगाएगा।

शिविर के आयोजन में अनुमंडल शासकों व प्रखंड बीडीओ को सहयोग करने को कहा गया है। बताया गया है कि जो शिविर बुधवार से नहीं लग सकेंगे, वहां जल्द से जल्द शिविर आयोजित कर आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाये।.सरकारी स्कूलों के अलावा निजी स्कूल के छात्र भी इन शिविरों में आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

कांग्रेस महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में, लेकिन कमियां दूर हों पहले : खड़गे

इन शिविरों के आयोजन में विधि-व्यवस्था की स्थिति संभालने के लिए विभिन्न थाने के पुलिस पदाधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही शिविर के आयोजन के प्रभारी पदाधिकारियों को मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने का भी निर्देश दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीपुरद्वार जिले में आठ, बांकुड़ा जिले में 12, बैरकपुर उपखंड में दो, बीरभूम में आठ, कूचबिहार में सात, दक्षिण दिनाजपुर में 16, दार्जिलिंग में दो, हुगली में छह, हावड़ा में 20, जलपाईगुड़ी में दो, झारग्राम में 10, चार कलिम्पोंग , मालदा में 14, मुर्शिदाबाद में 21, नदिया में 11, उत्तर 24 परगना में 23, पश्चिम बर्दवान में एक, पश्चिम मेदिनीपुर में 25, पूर्वी बर्दवान में 16, पूर्वी मेदिनीपुर में 35, पुरुलिया में 17, सिलीगुड़ी में एक, दक्षिण 24 परगना में 12 और उत्तरी दिनाजपुर में चार कैंप लगेंगे।

आसमानी बिजली गिरने से 40 भेड़-बकरियों की मौत

प्रशासनिक हलकों से पता चला है कि राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में दी जाती है। इन सुविधाओं को पाने के लिए छात्रों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इसीलिए शिक्षा विभाग ने हाल ही में छात्रों के पास आधार कार्ड है या नहीं, इस पर सर्वे कराया। विकास भवन सूत्रों के मुताबिक सर्वे की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार ने कैंप लगाकर छात्रों का आधार कार्ड बनाने की पहल की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *