अगले दो दिनों तक झारखंड में होगी बारिश

Ranchi। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान कुछ इलाकों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी।

Advertisement

Ranchi। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान कुछ इलाकों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 23 सितंबर तक राजधानी रांची समेत राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है। इसके साथ मानसून टर्फ लाइन डाल्टेनगंज और जमशेदपुर के ऊपर से होकर गुजरने से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव का जो क्षेत्र था, उसके गंभीर होने के कारण कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर की हत्या

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा मानसून ट्रफ जमशेदपुर होकर गुजरने के वजह से भी विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 23 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहेंगे। हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा होगी।

पिछले 24 घंटों में खूंटी में सबसे अधिक बारिश 56.0 मिमी हुई। सिमडेगा में 34.2 मिमी, तोरपा में 45.0 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 25.0 मिमी, रामगढ़ में 18.5 मिमी, रांची में 17.6 मिमी, धनबाद में 18.2 मिमी, जामताड़ा में 13.8 मिमी मध्यम दर्जे की बारिश हुई। एक जून से अबतक राज्य में 614.0 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 920.8 मिमी से 33 फीसदी कम है। रांची में सामान्य वर्षापात के मुकाबले अबतक 626.7 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 33 फीसदी कम है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *