PM मोदी 24 सितंबर को करेंगे रांची-हावड़ा वंदे भारत का उद्घाटन

Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्य के लिए नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर

Advertisement

Ranchi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 सितंबर को देश के अलग-अलग राज्य के लिए नौ ‘वंदे भारत ट्रेन’ का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसमें रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक भी आवंटित कर दिये गये हैं। साथ ही द-पू रेल मुख्यालय की ओर से इस ट्रेन के लिए रूट भी तय कर दिया गया है।

महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन रांची से रवाना होगी और मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे निर्धारित किया गया है। फिलहाल, नियमित रूप से परिचालन के लिए ट्रेन की समय सारिणी का निर्धारण अभी नहीं हुआ है।

कनाडा में एक और खालिस्तान समर्थक गैंगस्टर की हत्या

दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के लिए बोर्ड को दो समय सारिणी भेजी गयी है। पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन के हावड़ा से रवाना होने का समय सुबह आठ बजे और रांची पहुंचने का समय दोपहर 12:55 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, वापसी में ट्रेन को दोपहर 3:20 बजे रांची से रवाना करने और रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव दिया गया है।

अगले दो दिनों तक झारखंड में होगी बारिश

दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और सुबह 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं, हावड़ा से यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार, यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसके रखरखाव की जिम्मेदारी रांची रेल मंडल को दी जायेगी। इस ट्रेन में आठ कोच होंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *