रांची में ‘क्लाससिल्क एक्सपो’ 22 से

Ranchi: देश भर के बुनकर, महिला और कारीगरों के सामान की मार्केट लिंकेज के लिए नाबार्ड की ओर से शुक्रवार से एक अक्टूबर तक दस-दिवसीय राष्ट्रीय सिल्क प्रदर्शनी-सह-बिक्री एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शिनी “क्लाससिल्क एक्सपो” नाम से होटल रेडिसन ब्लू में

Advertisement

Ranchi: देश भर के बुनकर, महिला और कारीगरों के सामान की मार्केट लिंकेज के लिए नाबार्ड की ओर से शुक्रवार से एक अक्टूबर तक दस-दिवसीय राष्ट्रीय सिल्क प्रदर्शनी-सह-बिक्री एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शिनी “क्लाससिल्क एक्सपो” नाम से होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित की जा रही है, जिसमें कश्मीर से लेकर केरल तक के बुनकरों, महिलाओं और कारीगरों द्वारा भाग लिया जा रहा है। एक्सपो में बिहार से भागलपुरी तसर, कोसा और खादी सिल्क, उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी , गुजरात से बांधिनी, कच्छ कढ़ाई और पटोला, मध्य प्रदेश की चंदेरी और माहेश्वरी सिल्क, पश्चिम बंगाल का बालूचेरी, कांथा, तंगेल और जामदानी, छत्तीसगढ़ का कोसा, महाराष्ट्र से पैठणी, असम का मूंगा, कर्नाटक का मैसूर सिल्क और तमिलनाडु का कांजीवरम सिल्क, केरल से बलरामपुरम कसावु, जम्मू एवं कश्मीर के हस्तकरघा इत्यादि विभिन्न प्रकार की साड़ियों और अन्य वस्त्रों का प्रदर्शन व बिक्री किया जाएगा। साथ ही, ग्राहकों के लिए विभिन्न हस्तकरघा उत्पाद भी उपलब्ध रहेंगे।

PM मोदी 24 सितंबर को करेंगे रांची-हावड़ा वंदे भारत का उद्घाटन

इस आयोजन से बुनकर, महिलाओं और कारीगरों को उनके उत्पादों को प्रदर्शित करने, ग्राहकों की पसंद को समझने, नई तकनीकों को सीखने, नवीन विचारों के आदान-प्रदान करने, और अपनी आय को बढ़ाने के साथ-साथ विपणन कौशल को सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा।

विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह शुक्रवार को तीन बजे होटल रेडिसन ब्लू में एक्स्पो का उद्घाटन करेंगे। मौके पर आकांक्षा रंजन, प्रबंध निदेशक, झारक्राफ्ट और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस सिल्क एक्स्पो मे प्रवेश नि:शुल्क है। सभी रांची वासियों से विनम्र निवेदन है की एक्स्पो में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन का लुफ्त उठाएं तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने की ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहिम को बढ़ावा दें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *