नेतरहाट घूमने जा रहे मॉल ऑफ रांची के कर्मियों की कार पलटी, एक की मौत

Lohardaga। रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे मॉल आफ रांची के कर्मियों से भरी कार शुक्रवार अहले सुबह कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी पतरा के समीप पलट गई। घटना में एक कर्मी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें गम्भीर रूप

नेतरहाट घूमने जा रहे मॉल ऑफ रांची के कर्मियों की कार पलटी
Advertisement

Lohardaga। रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे मॉल आफ रांची के कर्मियों से भरी कार शुक्रवार अहले सुबह कुड़ू थाना क्षेत्र के चीरी पतरा के समीप पलट गई। घटना में एक कर्मी की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें गम्भीर रूप से घायल कार चालक को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के टीएन बनर्जी रोड पानीहाती दक्षिण 24 परगना निवासी परतुन दास 24 परगना जिले के शिवालया लेक गार्डन लक्ष्मणपुर राजपुर सोनारपुर निवासी, सदन सरकार ओडिशा के कुर्दा निवासी, सत्यजीत पात्रा और बंगाल के चौधरी पाढ़ा रोड निवासी राहुल चक्रवर्ती कार से गुरुवार देर रात रांची से लगभग तीन बजे नेतरहाट जाने के लिए निकले थे। नेतरहाट जाने के क्रम में कुड़ू थाना क्षेत्र के कुड़ू -लोहरदगा मुख्य पथ पर शुक्रवार अहले सुबह लगभग पांच बजे चीरी पतरा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इस घटना में परतुन दास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग कार के नीचे दब गए।

मुख्यमंत्री हेमन्त से मिले डीआरएम और सीनियर डीसीएम

घटना की सूचना कुड़ू पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची कुड़ू पुलिस ने ग्रामीणों को सहयोग से चारों को कार से निकाला तथा लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। जांच के बाद परतुन दास को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया जबकि गम्भीर रूप से घायल कार चालक सदन सरकार को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया है। दो घायलों सत्यजीत पात्रा तथा राहुल चक्रवर्ती का इलाज लोहरदगा में चल रहा है। बताया जाता है कि चारों कर्मी माॅल ऑफ रांची में काम करते हैं ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *