Weather Update : jharkhand में 30 सितंबर तक होगी बारिश

Ranchi : राज्य के कई हिस्सों में 30 सितंबर तक गर्जन के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना भी जतायी है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में

Advertisement

Ranchi : राज्य के कई हिस्सों में 30 सितंबर तक गर्जन के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना भी जतायी है। राज्य में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो रही है।

https://pratahnewz.com/world-pharmacist-day-celebrated-at-paras-hec-hospital/amp/

मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर तक राज्य में मौसम  ऐसा ही बना रहेगा। पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर हुई है। वहीं, डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की अपील की है। वहीं, 27 सितंबर को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 28 सितंबर को राज्य में उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 29 और 30 सितंबर को भी राज्य में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *