कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर

Ranchi : एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने अपनी पहली वाणिज्यिक कोयला खदान, उत्तरी ढाडू (पूर्वी भाग) के लिए कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौते (सीएमडीपीए) पर हस्ताक्षर किए, जिसे एनएमएल ने वाणिज्यिक कोयला नीलामी दौर की 7वीं किश्त में जीता था। यह समझौता, नामांकित प्राधिकारी,

कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर
Advertisement

Ranchi : एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने अपनी पहली वाणिज्यिक कोयला खदान, उत्तरी ढाडू (पूर्वी भाग) के लिए कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौते (सीएमडीपीए) पर हस्ताक्षर किए, जिसे एनएमएल ने वाणिज्यिक कोयला नीलामी दौर की 7वीं किश्त में जीता था।

यह समझौता, नामांकित प्राधिकारी, कोयला मंत्रालय (एमओसी) और सीईओ, एनएमएल के माध्यम से भारत सरकार के बीच हस्ताक्षर किया गया। कोयला सचिव अमृत लाल मीना ने एमओसी कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक समारोह में सीईओ, एनएमएल अनिमेष जैन को हस्ताक्षरित समझौता सौंपा। कोयला सचिव ने एनएमएल को लातेहार जिला स्थित ब्लॉक जीतने के लिए बधाई दी।

ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

एनएमएल सीईओ ने एमओसी को धन्यवाद दिया और खदान के शीघ्र संचालन का आश्वासन दिया। एक वाणिज्यिक कोयला खदान जीतकर एनएमएल ने 100 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता तक पहुंचने के अपने लक्ष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ा है। एनएमएल एनटीपीसी लिमिटेड की 100 प्रतिशत पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *