केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, राँची में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

Ranchi : राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, राँची में श्री श्रीनाथ जोशी, महाप्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 14 सितंबर 2023 से 29 सितंबर 2023 तक “हिंदी पखवाड़ा” मनाया गया। 29 सितंबर 2023 को “हिंदी दिवस समारोह” का

केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, राँची में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन
Advertisement

Ranchi : राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार केनरा बैंक, अंचल कार्यालय, राँची में श्री श्रीनाथ जोशी, महाप्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 14 सितंबर 2023 से 29 सितंबर 2023 तक “हिंदी पखवाड़ा” मनाया गया। 29 सितंबर 2023 को “हिंदी दिवस समारोह” का आयोजन किया गया। श्री श्रीनाथ जोशी, महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, राँची ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कमल कुमार बोस, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, संत जेवियर्स कॉलेज, राँची की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री बी.डी. कुजूर, उप महाप्रबंधक ने औपचारिक रूप से अपने स्वागत संबोधन से सभी का स्वागत किया। श्री करोलुस तिरू, मंडल प्रबंधक ने माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं श्री प्रशांत कुमार सिंह, मंडल प्रबंधक ने केनरा बैंक के माननीय प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. सत्यनारायण राजू जी के हिंदी दिवस के संदेश का वाचन किया।

मुख्य अतिथि डॉ. कमल कुमार बोस जी ने अपने व्यंग्यातमक शैली में हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया तथा हिंदी कार्यांवयन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें हिंदी को जटिल बनाने की आवश्यकता नहीं है, कार्यालयी कार्यों में सरल हिंदी का प्रयोग किया जाए ताकि सभी इसे समझ पाएं।

कोयला खदान विकास और उत्पादन समझौते पर हस्ताक्षर

श्री श्रीनाथ जोशी, महाप्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि केनरा बैंक हिंदी व विभिन्न भारतीय भाषाओं के प्रयोग एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से अपने दैनिक कार्यालयी कार्यों में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने का आग्रह किया ।

तत्पश्चात मुख्य अतिथि व कार्यपालकों ने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा केनरा बैंक राजभाषा अक्षय योजना एवं पुरस्कार योजना के विजेताओं को पुरस्कृत किया। श्री सुनील कुमार, सहायक महाप्रबंधक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में राष्ट्रगान के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर श्री ज्ञानेंद्र साहू, सहायक महाप्रबंधक; श्री मनोज कुमार, सहायक महाप्रबंधक; मंडल प्रबंधक श्री तपन कुमार दाश, श्री शिव शंकर तथा श्री आशीष मिश्रा और अंचल कार्यालय व शाखाओं के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *