Ranchi : महात्मा गाँधी की जयंती पर पंजाब नैशनल बैंक, राँची मंडल के प्रमुख प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय तथा शाखाओं के स्टाफ सदस्यों ने राँची जिला के छह अलग-अलग जगहों पर साफ-सफाई का कार्य किया । इसके अलावे अन्य नौ जिला मुख्यालय शहर के प्रमुख जगहों पर शाखा के कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई किया गया। इस अवसर पर मंडल कार्यालय एवं शाखाओं के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




