मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे

Ranchi । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो से लगातार विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्ति हो रही हैं। आने वाले दिनों में शिक्षक सहित विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जानी है। राज्य सरकार ने डीएसपी, बीडीओ, सीओ

Advertisement

Ranchi । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो से लगातार विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्ति हो रही हैं। आने वाले दिनों में शिक्षक सहित विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की जानी है। राज्य सरकार ने डीएसपी, बीडीओ, सीओ सहित राज्य में पहली बार खेल पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, लैब साइंटिस्ट की भी नियुक्तियां की हैं। राज्य बनने के बाद पहली बार जेपीएससी की नियमावली बनी। इससे पहले जो भी बहाली होती थी, वह कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फंस जाता था।

हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत झारखंड नगरपालिका सेवा के 47 सहायक अभियंता (असैनिक/यांत्रिक/विद्युत) तथा वाणिज्य-कर विभाग अंतर्गत लिपिकीय सेवा संवर्ग के 46 निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में नौजवानों को मिल रहा ऑफर लेटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नियुक्तियों के साथ-साथ हमने निजी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। ये रोजगार जाने-माने औद्योगिक समूहों में मिला है। हमारी सरकार ने राज्य में स्थापित औद्योगिक सेक्टरों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी मिले, इस बाबत नियम बनाए हैं। इससे अब झारखंड के युवक-युवतियों के लिए बड़ी संख्या में रोजगार सृजन का रास्ता साफ हुआ है। राज्य के कई जिलों में रोजगार मेला लगाकर कहीं 10 तो कहीं 12 हजार युवक-युवतियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।

इंडियन बैंक, अंचल कार्यालय द्वारा हिन्दी पखवाड़ा का समापन समारोह

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना शुरू करने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि, इस राज्य के बुजुर्गों विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा दे सकें। सामाजिक सुरक्षा यदि समाज के अंदर नहीं है तो विकसित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अलग पहचान के रूप में झारखंड अपने आप को खड़ा करने का प्रयास कर रहा है। एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि वित्त प्रबंधन में हम गुजरात से भी आगे हैं और देश के पांचवें राज्य में हम शुमार हैं।
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों से कहा कि अब आप सरकार के अभिन्न अंग बन गए हैं। आपसे इस राज्य के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। आप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। जनता की समस्याओं का समाधान पूरी संवेदनशीलता के साथ करें। आप सभी के सहयोग से राज्य को हम आगे ले जा सकेंगे।

महात्मा गाँधी की जयंती पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सरकार तेजी से कार्य कर रही है। आप लोगों के साथ सरकार के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि, सरकार के पास जो अधिकारियों-कर्मियों की कमी है, वह धीरे-धीरे पूरी हो रही है। अभी कुछ क्षेत्रों में झारखंड आगे है। इस राज्य में क्षमता और दक्षता की कमी नहीं है। बस थोड़ा सा प्रयास करने की आवश्यकता है। इससे निश्चित रूप से इस राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में भी खड़ा किया जा सकता है। इसी उम्मीद के साथ आप सभी को बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना/चंद्र प्रकाश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *