अदाणी फॉउंडेशन के फुटबॉल टूर्नामेंट में महावीर युवा क्लब बना विजेता

Hazaribagh : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में महावीर युवा क्लब बड़कागांव की टीम ने प्लस टू हाई स्कूल को चार गोल से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। प्लस टू हाई स्कूल मैदान में 27 सितम्बर से

Advertisement

Hazaribagh : गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फॉउंडेशन की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में महावीर युवा क्लब बड़कागांव की टीम ने प्लस टू हाई स्कूल को चार गोल से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया। प्लस टू हाई स्कूल मैदान में 27 सितम्बर से शुरू हुए इस प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों के 176 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को अदाणी फॉउंडेशन की ओर से 21 हजार रुपये का गिफ्ट हैम्पर दिया गया। उप विजेता टीम को 15 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को सात हजार रुपये का गिफ्ट हैम्पर इनाम के रूप में दिया गया। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर के रूप में पवन कुमार को एक हजार का गिफ्ट हैम्पर, प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में प्रकाश कुमार और मैन ऑफ द मैच के रूप में परमेश्वर कुमार को एक-एक हजार रुपये का गिफ्ट हैम्पर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे

इससे पहले प्रतियोगिता के दौरान चार-चार टीमों ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। इन आठ टीमों के बीच हुए मुकाबले में चार विजेता टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद फाइनल मुकाबले के लिए दो मैच खेले गए, जिसमें बड़कागांव महावीर युवा क्लब चार गोल से जीतकर फाइनल का विजेता बना। बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल की टीम को उपविजेता का खिताब मिला। तीसरे नंबर पर हरली की पीटीसीएच और हारम के युवा क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें युवा क्लब हारम ने जीत दर्ज की।

इन 16 टीमों ने लिया हिस्सा-

न्यू स्पोर्टिंग क्लब, कदमाडीह

युवा क्लब, हारम

नव युवा क्लब, बेस

प्लस टू हाई स्कूल, बड़कागांव

महावीर युवा क्लब, बड़कागांव

महुगाईं खुर्द क्लब

टाइगर युवा क्लब, ढेंगा

महुगाईं कला युवा क्लब

अम्बाजीत टीम

युवा अम्बेडकर क्लब, बादम

सम्राट युवा क्लब, चंदौल

सुपर स्पोर्टिंग क्लब, चोरका

रूदी टीम

चटी टीम, गुरुचट्टी

चुरचू टीम

पीटीसीएच, हरली।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *