नवाज शरीफ ने लंदन में कहा- अब पाकिस्तान लौट जाऊंगा

London। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ ने घरवापसी से पहले शुक्रवार को सभी टीवी चैनलों के पत्रकारों को अनौपचारिक बातचीत के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान लंदन में अपने चार साल के निर्वासन पर कवरेज के लिए

Advertisement

London। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ ने घरवापसी से पहले शुक्रवार को सभी टीवी चैनलों के पत्रकारों को अनौपचारिक बातचीत के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान लंदन में अपने चार साल के निर्वासन पर कवरेज के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अब वह अपने वतन लौट जाएंगे।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के लंदन मुख्यालय स्टैनहोप हाउस में उन्होंने पत्रकारों से कहा, कार्यालय में आज कामकाज के लिहाज से उनका यह आखिरी जुमा है। इस दौरान उनका दर्द भी छलका। नवाज ने कहा कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई के कुछ समर्थक चार साल से लंदन में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह लोग पाकिस्तान की खराब छवि बनाने के अलावा कुछ भी हासिल करने में बुरी तरह विफल रहे।

अमेरिका के कोलोराडो के ग्रीन फ्यूनरल होम में 115 शव मिलने से सनसनी

नवाज शरीफ लगभग दो सप्ताह बाद पाकिस्तान लौटेंगे। वह विषम हालात में नवंबर 2019 में ब्रिटिश राजधानी पहुंचे थे। उन्होंने कहा-‘मैं सभी मंचों से उन सभी पत्रकारों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरी तारीफ और खिलाफत की। जिन लोगों ने मेरे खिलाफ काम किया, उन्होंने मजबूरियों और चैनलों की नीतियों के कारण ऐसा किया। मैं आप सभी का आभारी हूं।’ उन्होंने कहा, ‘आज कार्यालय में मेरा आखिरी दिन है। अब मैं चला जाऊंगा।’

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ आने वाले शुक्रवार से पहले सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे। वहां वह एक सप्ताह बिताएंगे। इस दौरान अपने परिवार के सदस्यों के साथ उमरा करेंगे। इसके बाद वह दुबई पहुंचेंगे और वहां से पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। लंदन में उनकी पार्टी का कार्यालय हाइड पार्क के पास है। इस कार्यालय का प्रबंधन उनके पुत्र हसन नवाज शरीफ अपने व्यवसाय के लिए करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *