महिलाओं को सेना में जाने का सुनहरा मौका, 20-21 को होगी अग्निवीर रैली

गुना। अग्निपथ योजना के तहत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिला उम्मीदवारों के लिए जबलपुर में 20 और 21 नवंबर को भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर (महिला) के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। रैली के लिए महिला

Advertisement

गुना। अग्निपथ योजना के तहत मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की महिला उम्मीदवारों के लिए जबलपुर में 20 और 21 नवंबर को भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा सैन्य पुलिस कोर में अग्निवीर (महिला) के लिए भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। रैली के लिए महिला उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और भर्ती रैली जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि महिला उम्मीदवारों को पीएओ (ओआर) कार्यालय जम्मू और कश्मीर राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के पास ग्राउंड पर रिपोर्ट करना है। भर्ती रैली ग्राउंड के गेट सुबह 05:30 बजे से 07:00 बजे तक के बाद खुले रहेंगे और सुबह 07:00 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे। रैली टेस्ट पास महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण 22 नवंबर से सैन्य अस्पताल जबलपुर में किया जाएगा। सभी महिला उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस रैली के लिए हर तरह से तैयार होकर आएं। भारतीय सेना की और से हम सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हैं और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे व्यवहार और आचरण की अपेक्षा रखते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *