महिला अध्यापक को गोली मारने के बाद प्रेमी वकील ने खुद को गोली से उड़ाया

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर घाट पर मंगलवार देर शाम सरकारी विद्यालय में तैनात महिला अध्यापक को गोली से भूनने के बाद महिला अध्यापक के पुरुष मित्र वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने

Advertisement

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर घाट पर मंगलवार देर शाम सरकारी विद्यालय में तैनात महिला अध्यापक को गोली से भूनने के बाद महिला अध्यापक के पुरुष मित्र वकील ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला अध्यापक को इलाज के निजी अस्पताल और मृतक वकील के शव को कब्जे में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गोली लगने से घायल हुई महिला अध्यापक अभिलाषा यादव के भाई अधिवक्ता सुबोध यादव ने बताया कि उनकी बहन अभिलाषा यादव जुगरामऊ इलाके के प्राइमरी विद्यालय में हेड मास्टर के तौर पर रोजाना की तरह ड्यूटी कर विद्यालय से आ रही थी तभी थाना बसरेहर क्षेत्र के अंतर्गत अभिनयपुर गांव के निवासी सुधीर यादव ने उनकी बहन को पुरानी जन पहचान होने का हवाला देते हुए उन्हें उनके घर छोड़ने का आश्वासन दिया और अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसी ने उनकी बहन को जान से मारने की नियत से गोलियां मार दी उनकी बहन अभिलाषा गंभीर रूप से घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत संतोषपुर घाट के पास से पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अध्यापक को गोली मारी गई है सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोगो के जरिए घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना मिली कि महिला को गोली मारने की घटनास्थल से करीब सौ कदम दूर ही एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृत व्यक्ति के शव की शिनाख्त अधिवक्ता सुधीर यादव के तौर पर हुई पुलिस को मृतक युवक के शव के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर मोटरसाइकिल खाली और जिंदा कारतूस बरामद हुए है। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि मृतक युवक और घायल महिला अध्यापक एक दूसरे के मित्र थे और उनके आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद मृतक युवक सुधीर यादव ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले महिला अध्यापक को गोलियां मारी और बाद में अपनी ही रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर फॉरेंसिंक और डॉग स्क्वायड की टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं। घटना का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *