आज से आरंभ हो रहा बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। गत बुधवार को इसे लेकर सर्वदलीय बैठक हुई थी जिसमें विपक्षी भाजपा विधायक नहीं पहुंचे थे। बिजनेस एडवाइजरी (बीए) कमेटी की बैठक में भी भाजपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। गत बुधवार को इसे लेकर सर्वदलीय बैठक हुई थी जिसमें विपक्षी भाजपा विधायक नहीं पहुंचे थे। बिजनेस एडवाइजरी (बीए) कमेटी की बैठक में भी भाजपा का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ जिसे लेकर अध्यक्ष विमान बनर्जी ने नाराजगी जाहिर की थी।

विधानसभा सूत्रों ने बताया है कि इस सत्र में भी कई महत्वपूर्ण बिल पास कराए जाएंगे। विधानसभा का सत्र शुरू होने के बाद आगामी 23 तारीख को बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की अगली बैठक होनी है। सूत्रों ने बताया है कि इस सत्र में राज्य के लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास विभाग की ओर से दो बिल पेश किए जा सकते हैं। इसमें नगर निगम में डिप्टी मेयर पद सृजित करने का प्रस्ताव रहेगा।

इसके अलावा विपक्षी भाजपा विधायक शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार, कोयला तस्करी और मवेशी तस्करी जैसे मामलों को लेकर चर्चा की मांग कर सकते हैं जिस पर हंगामा होने के आसार हैं। आज दिवंगत राजनेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा की कार्यवाही मुल्तवी कर दी जाएगी। उसके बाद सोमवार से विधानसभा का नियमित सत्र चलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *