दिव्यांगों को मिलेंगे निशुल्क कृत्रिम अंग, 22-23 नवम्बर को लगेंगे परीक्षण शिविर

ग्वालियर। जिले के जरूरतमंद दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएगे। इसी सिलसिले में जिले में एलिम्को जबलपुर के सहयोग से आगामी 22 और 23 नवम्बर को विशेष परीक्षण शिविर लगेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सामाजिक न्याय

Advertisement

ग्वालियर। जिले के जरूरतमंद दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएगे। इसी सिलसिले में जिले में एलिम्को जबलपुर के सहयोग से आगामी 22 और 23 नवम्बर को विशेष परीक्षण शिविर लगेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 22 नवम्बर को जेएएच परिसर में स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में प्रात: 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसी तरह 23 नवम्बर को इसी समयावधि में सामुदायिक भवन डबरा में शिविर लगेगा। जरूरतमंद दिव्यांगों से इन शिविरों में कृत्रिम अंग के लिए परीक्षण कराने का आग्रह किया गया है। एलिम्को के तकनीकी अमले द्वारा लिए गए नाप के आधार पर ही दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *