अदाणी फाउंडेशन द्वारा गोवंश चिकित्सा शिविर का आयोजन

गोड्डा : अदाणी फाउंडेशन ने जिला पशु विभाग के साथ मिलकर जिले में सात अक्टूबर से चार नवंबर तक गोवंश चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। अब तक तकरीबन 3000 मवेशियों का इलाज हो चुका है जबकि चार नवंबर तक 10 हजार मवेशियों के चिकित्सीय

Advertisement

गोड्डा : अदाणी फाउंडेशन ने जिला पशु विभाग के साथ मिलकर जिले में सात अक्टूबर से चार नवंबर तक गोवंश चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। अब तक तकरीबन 3000 मवेशियों का इलाज हो चुका है जबकि चार नवंबर तक 10 हजार मवेशियों के चिकित्सीय जांच का लक्ष्य है।

टीचर एजुकेशन कॉलेज में दुर्गोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

इन शिविरों के माध्यम से अदाणी पावर के समीप स्थित सोनडीहा, परासी, मालडीह, पटवा, कौड़ी-बहियार, गुम्मा, पेटवी, पेटवी संथाली सहित कई गांवों में हजारों की संख्या में गोवंशों की चिकित्सीय जांच के साथ निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। बरसात के मौसम में मवेशियों को होने वाली बीमारियों के उपचार के लिए यह शिविर आयोजित किया जाता है।

इन शिविरों के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों को उनके मवेशियों के स्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद करता है। साथ ही लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए वैक्सीन एवं बचाव से संबंधित जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। शिविर में जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. कमलेश सिंह, डॉ. माधवी झा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. धनंजय मंडल के द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *