Ranchi : आज वाईबीएन विश्वविद्यालय के टीचर एजुकेशन कॉलेज में दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे वाईबीएन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रामजी यादव, सीईओ इंजीनियर दीपक कुमार, कुलपति एसपी यादव, एचआर मैनेजर अरविंद यादव। फार्मेसी डीन आशीष सरकार, बीएड एचओडी कैलाश नाथ यादव, डीएलएड एचओडी संगीता गोप एवं कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित थे। दुर्गोत्सव कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा माँ दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया गया एवं रंगारंग कार्यक्रम के अंतर्गत डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




