प्रधानमंत्री आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 9:45 बजे तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2023 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वो देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित की गई 5जी केस लैब्स के लिए

Advertisement

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 9:45 बजे तीन दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2023 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वो देशभर के शैक्षणिक संस्थानों में स्थापित की गई 5जी केस लैब्स के लिए 100 पुरस्कार प्रदान करेंगे। इसका उद्देश्य भारत की आवश्यकताओं और वैश्विक मांगों के अनुरूप 5जी के इस्तेमाल और उसके विकास को बढ़ावा देना है।

इस पहल से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन जैसे विभिन्न सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा देश को 5जी तकनीक के इस्तेमाल में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस पहल को स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकी के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय मोबाइल कांग्रेस एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *