प्रधानमंत्री मोदी आज भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के दौरे पर

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट जाएंगे। वो अपराह्न लगभग 1:45 बजे मध्य प्रदेश के सतना जिले में जानकी कुंड (चित्रकूट) में स्थित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी रघुबीर

Advertisement

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शुक्रवार) भगवान श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट जाएंगे। वो अपराह्न लगभग 1:45 बजे मध्य प्रदेश के सतना जिले में जानकी कुंड (चित्रकूट) में स्थित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी रघुबीर मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे। वो श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय जाएंगे। साथ ही स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जानकी कुंड चिकित्सालय की नई शाखा (प्रकोष्ठ) का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान स्वर्गीय श्री अरविंद भाई मफतलाल के शताब्दी जन्मवर्ष समारोह के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 1968 में संत रणछोड़दास जी महाराज ने की थी। महाराज से श्री अरविंद भाई मफतलाल प्रेरित थे। उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

श्री अरविंद भाई मफतलाल देश की आजादी के बाद भारत के अग्रणी उद्यमियों में से एक थे। उन्होंने देश की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री चित्रकूट दौरे के दौरान तुलसी पीठ भी जाएंगे। वो अपराह्न लगभग 3:15 बजे कांच मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामानंदाचार्य का आशीर्वाद लेंगे और एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेंगे। यहां वो तीन पुस्तकों ‘अष्टाध्यायी भाष्य’, ‘रामानंदाचार्य चरितम’ और ‘भगवान श्रीकृष्ण की राष्ट्रलीला’ का विमोचन करेंगे। तुलसी पीठ की स्थापना जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वर्ष 1987 में की थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *