मेक्सिको में ओटिस तूफान से तबाही

Mexico। मेक्सिको में ओटिस तूफान से भारी तबाही हुई है। मेक्सिको की सरकार ने गुरुवार को कहा कि श्रेणी पांच के तूफान ओटिस ने कम से कम 27 लोगों की जान ले ली। इसे देश में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से

Advertisement

Mexico। मेक्सिको में ओटिस तूफान से भारी तबाही हुई है। मेक्सिको की सरकार ने गुरुवार को कहा कि श्रेणी पांच के तूफान ओटिस ने कम से कम 27 लोगों की जान ले ली। इसे देश में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक माना जा रहा है। इसने अकापुल्को के समुद्र तट रिसॉर्ट को नुकसान पहुंचाया है। इससे अरबों डॉलर का नुकसान हुआ। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ओटिस की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। घरों और होटलों की छतें उड़ गईं। कारें जलमग्न हो गईं और संचार, सड़क और हवाई पहुंच में दिक्कतें हो रही हैं। तूफान की वजह से लगभग 900,000 की आबादी वाले शहर अकापुल्को में मलबा फैल गया। चार लोग अभी भी लापता हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का दिल का दौरा पड़ने से निधन

राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने मैक्सिको सिटी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अकापुल्को को जो झेलना पड़ा, वह वास्तव में विनाशकारी था। 165 मील प्रति घंटे की हवाओं के साथ दक्षिणी मैक्सिको में पहुंचे इस तूफान ने भारी तबाही मचाई। यह इतना शक्तिशाली था कि इसने विशालकाय पेड़ों को जड़ों से उखाड़ दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *