ताबड़तोड़ फायरिंग, 18 की मौत

लेविस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के प्रमुख शहर लेविस्टन में गोलीबारी की भयावह घटना को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि 24 घंटे के भीतर दोबारा एक सिरफिरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों की जान ले ली। इस गोलीबारी में 13 अन्य लोग घायल हो

Advertisement

लेविस्टन (अमेरिका)। अमेरिका के प्रमुख शहर लेविस्टन में गोलीबारी की भयावह घटना को लोग भूल भी नहीं पाए थे कि 24 घंटे के भीतर दोबारा एक सिरफिरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 18 लोगों की जान ले ली। इस गोलीबारी में 13 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मेक्सिको में ओटिस तूफान से तबाही

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी संदिग्ध 40 वर्षीय रॉबर्ट कार्ड की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उसकी तेजी के साथ तलाश की जा रही है। मेन पब्लिक सेफ्टी कमिश्नर माइक सॉस्चक ने कहा कि यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या संदिग्ध किसी विशिष्ट व्यक्ति को निशाना बना रहा था। यह वारदात एक रेस्तरां में हुई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले लेविस्टन में बुधवार रात एक व्यक्ति द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में 22 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 50 से अधिक लोग घायल हो गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *