पुलिस ने होटल में छापेमारी कर 41 युवक-युवतियों को पकड़ा

Jamshedpur। जमशेदपुर के एक होटल में जिस्मफरोशी की सूचना पर गुरुवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इसमें कई युवक-युवतियों को पकड़ा गया। साथ ही होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। बताया जाता है कि साकची के आमबगान स्थित होटल सुविधा में

Advertisement

Jamshedpur। जमशेदपुर के एक होटल में जिस्मफरोशी की सूचना पर गुरुवार देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इसमें कई युवक-युवतियों को पकड़ा गया। साथ ही होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं।

बताया जाता है कि साकची के आमबगान स्थित होटल सुविधा में इन दिनों देह व्यापार की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। इसी के आधार पर साकची पुलिस ने गुरुवार देर शाम सुविधा होटल पर औचक छापेमारी की। मजिस्ट्रेट की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से होटल में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके से कई युवक-युवतियों को पकड़े जाने की जानकारी दी है। कौन-कौन लोग इस धंधे में लिप्त हैं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पायी है।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की ”गणपत”

मजिस्ट्रेट सुमित कुमार ने बताया कि सिटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गयी है। इस छापेमारी में कुल 41 युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। पूछताछ के साथ इन सभी की जानकारी इकट्ठा की जा रही है, जिससे ये साफ हो सकेगा कि देह व्यापार में कौन कौन लिप्त हैं। इसके अलावा मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस संबंध में होटल मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस होटल के कमरों की तलाशी में लगी हुई है। रात को काफी देर तक पुलिस की टीम होटल में ही डटी रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *