बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की ”गणपत”

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर ”गणपत” पिछले शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही है। फिल्म की कमाई के आंकड़े

Advertisement

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर ”गणपत” पिछले शुक्रवार यानी 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही है। फिल्म की कमाई के आंकड़े काफी निराशाजनक हैं।

गणपत ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.3 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.5 करोड़ रुपये और छठे दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए। अब सातवें दिन का डेटा सामने आ गया है। जो पिछले छह दिनों की तुलना में काफी कम है। सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 200 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म का कुल कलेक्शन 11.90 करोड़ हो गया है।

ताबड़तोड़ फायरिंग, 18 की मौत

कंगना रनौत की ”तेजस” आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसलिए वीकेंड पर ”गणपत” की कमाई बढ़ने की संभावना कम हो गई है। ”गणपत” के फ्लॉप होने के साथ ही कृति के नाम एक और फ्लॉप फिल्म दर्ज हो गई है। पांच फ्लॉप फिल्में ”पानीपत”, ”बच्चन पांडे”, ”शहजादा”, ”अर्जुन पटियाला” और ”आदिपुरुष” के बाद अब इस लिस्ट में ”गणपत” भी शामिल हो गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *