यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय में हिन्दी उत्सव 2023 का आयोजन

Ranchi: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद ने शुक्रवार को हिन्दी उत्सव 2023 का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का उदघाटन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद के क्षेत्र प्रमुख मुकेश कुमार सिंह, दोनों उप क्षेत्र प्रमुख ब्रजेन्द्र कुमार सिंह और उमेश चंद्र,

Advertisement

Ranchi: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद ने शुक्रवार को हिन्दी उत्सव 2023 का आयोजन किया । इस कार्यक्रम का उदघाटन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद के क्षेत्र प्रमुख मुकेश कुमार सिंह, दोनों उप क्षेत्र प्रमुख ब्रजेन्द्र कुमार सिंह और उमेश चंद्र, मुख्य प्रबन्धक उमेश कुमार , ओम प्रकाश, अजय कुमार, पीएन राय, एम एल पी प्रमुख सैकत सिन्हा ने किया। मौके पर राजभाषा से संबन्धित प्रकाशित की गई संदर्भ साहित्य “बैंकिंग पत्राचार” का विमोचन किया गया और अंतर शाखा शील्ड योजना के विजेता शाखाओं और व्यक्तिगत पुरस्कार योजना के विजेता स्टाफ सदस्यों को पुरस्कृत किया गया । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद द्वारा 14 सितंबर से 29 सितंबर, 2023 तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया जिसके दौरान कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । सभी प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी स्टाफ को इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया ।

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी: जापान ने मलेशिया को 3-0 से हराया

हिन्दी उत्सव – 2023 के मौके पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय- धनबाद के क्षेत्र प्रमुख मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि राजभाषा का कार्यान्वयन हम सभी की संवैधानिक और नैतिक ज़िम्मेदारी है । बैंक द्वारा राजभाषा के सफल कार्यान्वयन का प्रयास किया जा रहा है इस अभियान में सभी स्टाफ को अपना योगदान देना चाहिए ।इस कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के धनबाद शहर स्थित सभी शाखाओं के शाखा प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन राजभाषा अधिकारी विक्रांत कुमार ने किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *