NTPC जागृति महिला संघ के द्वारा वृद्धा आश्रम का किया गया दौरा

Badkagaon। NTPC समाज के प्रति संवेदनशील एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की स्वयंसेवी संस्था जागृति महिला संघ के द्वारा हजारीबाग स्थित वृद्धा आश्रम का दौरा किया गया। इस दौर में संघ की अध्यक्षता ज्योति जलोटा ने वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से

Advertisement

Badkagaon। NTPC समाज के प्रति संवेदनशील एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना की स्वयंसेवी संस्था जागृति महिला संघ के द्वारा हजारीबाग स्थित वृद्धा आश्रम का दौरा किया गया। इस दौर में संघ की अध्यक्षता ज्योति जलोटा ने वृद्धा आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए महिला संघ ने बुजुर्गों के लिए बहुतायत मात्रा में खाद्य सामग्री एवं राशन मुहैया करवाए। यह खाद्य सामग्री महिला संघ एवं सामुदायिक विकास कार्यों के तहत पकरी बरवाडीह की ओर से दी गई। इससे पहले भी महिला संघ के द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं जिससे आसपास के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आया है।

बाघवार अकादमी की टीम सीबीएसई क्लस्टर -3 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में होगी शामिल

महिला संघ के द्वारा निरंतर अंतराल पर हजारीबाग स्थित बनहप्पा में एचआईवी संक्रमित बच्चों के लिए सभी बुनियादी जरूरत के समान एवं अन्य चीज मुहैया करवाई जाती रही है। साथ ही इससे पहले भी इसी वृद्ध आश्रम में खाद्य सामग्री के अलावा अन्य चीज दी गई है। वास्तव में आज के दौर में जरूरी है ऐसे और स्वयं सेवी संस्थाओं की जो संवेदनशील होकर समाज में सार्थक योगदान दे एवं उनके जीवन में रोशनी लाए। इस दौर में अध्यक्ष ज्योति जलोटा के अलावा महिला संघ की अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *