तीन सालों से युवती खा रही थी बाल, जानें फिर क्या हुआ 

नवादा। नवादा में एक युवती के पेट से ऑपरेशन के बाद बाल की गठरी निकली है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. नवादा में मानसिक रूप से कमजोर एक 16 वर्षीय युवती तैबा प्रवीण के पेट से जेनरल मूत्र रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पीएस

Advertisement

नवादा। नवादा में एक युवती के पेट से ऑपरेशन के बाद बाल की गठरी निकली है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. नवादा में मानसिक रूप से कमजोर एक 16 वर्षीय युवती तैबा प्रवीण के पेट से जेनरल मूत्र रोग एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. पीएस चौधरी ने सफल ऑपरेशन कर बालों की गठरी को निकला है. जिसे देख परिजन भी हैरान थे. बाल खाने से मरीज का पेट फूल गया था और खाना पीना बंद होता जा रहा था। कुछ भी खाने के बाद उल्टियां और पेट का दर्द बढ़ता जा रहा था। जिससे परिजन अनहोनी और पैसे खर्च की बात सोचकर काफी परेशान थे लेकिन नवादा में हीं डॉ.पीएस चौधरी ने इसका सफल ऑपरेशन कर जीवनदान दिया।

जिले के पकरीबरावां थानाक्षेत्र के दतरोल ग्राम निवासी 16 वर्षीय तैबा प्रवीण के पिता मोहम्मद कमालुद्दीन ने बताया कि कि उनकी पुत्री विगत तीन वर्षों से बाल खाए जा रही। वह मानसिक रूप से कमजोर भी है। शुरू में हमलोगों को बता नहीं चला ,लेकिन धीरे -धीरे यह बाल ज्यादा खाने लगी। जिससे इसके पेट में बाल जमा होता चला गया। पेट में दर्द और उल्टियां लगातार हो रहा था तब उसे नवादा के अस्पताल रोड स्थित सिंहा भवन में संचालित मेडिकेयर गायनी एवं स्टोन हॉस्पिटल में इसे इलाज कराया ,जहां ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मेरी बेटी सुरक्षित है ,भगवान के दूसरा रूप बनकर सामने आए डॉ.पीएस चौधरी।

चिकित्सक डॉ. पीएस चौधरी ने बताया कि डॉ. संघमित्रा कुमारी एनेस्थेटिक ,डॉ.देवेव्रत कुमार के साथ मिलकर 16 वर्षीय युवती तैबा प्रवीण विगत 03 साल से बाल खा रही थी। जो एक मेटल बीमारी है।बाल खाने से पूरा पेट बाल से भर गया था और पेट काफी फूल गया था। उन्होंने कहा करीब एक घंटे तक ऑपरेशन के बाद सफलता पूर्वक पेट से बाल की गठरी निकाला गया। उन्होंने बताया कि बाल की गठरी 25 सेंटीमीटर लंबा और 10 सेंटीमीटर चौड़ा था। ऑपरेशन के बाद मरीज बिल्कुल सुरक्षित है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *