डॉ. प्रीति की मौत के मामले में दो महिला चिकित्सकों पर मामला दर्ज, लापरवाही बरतने का आरोप

कोडरमा। डॉ. परिमल तारा के लिखित आवेदन पर डॉ. अलंकृता मंडल और डॉ. पूनम के खिलाफ तिलैया थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 260/23) दर्ज कर ली गयी है। आरोप है कि दोनों महिला चिकित्सकों की लापरवाही के कारण डॉ. प्रीति रानी की मौत हुई। उल्लेखनीय

Advertisement

कोडरमा। डॉ. परिमल तारा के लिखित आवेदन पर डॉ. अलंकृता मंडल और डॉ. पूनम के खिलाफ तिलैया थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 260/23) दर्ज कर ली गयी है। आरोप है कि दोनों महिला चिकित्सकों की लापरवाही के कारण डॉ. प्रीति रानी की मौत हुई।

उल्लेखनीय है कि जिले की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ प्रीति रानी तारा की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। झुमरीतिलैया में प्रसव के बाद उनकी मौत हो गयी थी। डॉ प्रीति रानी तारा स्त्री रोग विशेषज्ञ और सर्जन थी। जानकारी के अनुसार डॉ प्रीति प्रसव के लिए डॉक्टर अलंकृता मंडल की क्लीनिक में भर्ती की गई थी। उन्हें सर्जरी से एक बेटी हुई थी लेकिन प्रसव के बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो आनन-फानन में परिजन उन्हें दूसरे निजी क्लीनिक में ले गए, जहां उनकी मौत हो गयी।

इधर, डॉ प्रीति रानी तारा के पति डॉ परिमल तारा (सदर अस्पताल, कोडरमा) ने फेसबुक वॉल पर पोस्ट शेयर कर डॉ अलंकृता मंडल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। इस बाबत डॉ परिमल तारा के लिखित आवेदन पर तिलैया थाना में भादवि की धारा 304 तथा क्लिनिकल इस्टेबलिशमेंट एक्ट 2010 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कांड के अनुसंधानक पुलिस अवर निरीक्षक आनंद मोहन कुमार बनाए गए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *