ईसीएल मुख्यालय में मनाया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

Asansol: ईसीएल इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह सोमवार से पांच नवंबर तक मना रही है। इस उपलक्ष्य पर ईसीएल मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अभियान का ध्येय है शासन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना। इसके अंतर्गत कंपनी अपने कार्यक्षेत्रों में

Advertisement

Asansol: ईसीएल इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह सोमवार से पांच नवंबर तक मना रही है। इस उपलक्ष्य पर ईसीएल मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अभियान का ध्येय है शासन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना। इसके अंतर्गत कंपनी अपने कार्यक्षेत्रों में नैतिकता एवं मूल्यों तथा निगमित सुशासन पर विशेष बल दे रही है। इस अभियान का थीम “भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें” रखा गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोल इंडिया के कॉर्पोरेट गीत की प्रस्तुति के साथ किया गया । सर्वप्रथम, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने उपस्थित सभी को केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी “सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा” दिलवायी। तत्पश्चात राष्ट्रपति, उप- राष्ट्रपति, कोयला मंत्री एवं केन्द्रीय सतर्कता आयोग की ओर से निर्गत सतर्कता जागरूकता संबंधी संदेशों का पाठन किया गया।

बैंक आॅफ इंडिया के सदस्यों ने ली सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा

समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एपी पंडा ने सभी को सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुभेच्छा देते हुए कहा कि सतर्कता एक निरंतर क्रियाशील प्रक्रिया है, जिसके लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन प्रणाली में पारदर्शिता लाना हमारा राष्ट्रीय और नैतिक दायित्व है, साथ ही उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से प्रबंधन प्रक्रिया को और सुगम एवं पारदर्शी बनाने की बात कही, व सभी को कार्यक्षेत्र में अधिक से अधिक सूचना प्रौद्योगिकी की विभिन्न पहल को शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर, सीएमडी ईसीएल के साथ-साथ निदेशकगणों एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सतर्कता जागरूकता के महत्व के संबंध में जानकारी एवं अपने अनुभवों को साझा किया।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 के उपलक्ष्य पर,सतर्कता विभाग की पत्रिका “सचेतना” एवं “पिडपी” बुकलेट का निदेशक मंडल व सीवीओ द्वारा विमोचन किया गया | पीआईडीपीआई यानि “पब्लिक इंटरेस्ट डिस्क्लोज़र एंड प्रोटेक्शन ऑफ इन्फोर्मर” के विषय पर केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी वीडियो सभी के समक्ष दिखाया गया ।इस अवसर पर, सतर्कता विभाग में ऑनलाइन शिकायत एवं उसके ट्रैकिंग हेतु एक पोर्टल का अनावरण भी किया गया जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही, पीआईडीपीआई से संबन्धित सतर्कता विभाग द्वारा एक वीडियो को प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी कलाकार ईसीएल परिवार से ही थे।

पीवीयूएन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

सतर्कता जागरूकता सप्ताह- 2023 के तहत अभी तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमे पीआईडीपीआई पर जागरूकता, ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम,जिसका विषय था- अनुशास्नात्मक कार्यवाही के तहत आईए/पीओकी भूमिका,रोजगार, पेंशन, साइबर सुरक्षा व स्वच्छता, प्रॉक्योरमेंट,नैतिकता और शासन, सीएमपीएफ एवं पेंशन से संबन्धित शिकायत निवारण शिविर इत्यादि शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.