मुख्यमंत्री ने दुमका वासियों को दुमका-बंदरजोरी जैव-विविधता पार्क की दी सौगात

रांची/दुमका। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को दुमका वासियों को दुमका-बंदरजोरी जैव-विविधता पार्क की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि यह पार्क आपका है। आप सपरिवार यहां नियमित रूप से आते रहें और पूरा मनोरंजन और आनंद लें लेकिन स्वच्छता के

Advertisement

रांची/दुमका। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को दुमका वासियों को दुमका-बंदरजोरी जैव-विविधता पार्क की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि यह पार्क आपका है। आप सपरिवार यहां नियमित रूप से आते रहें और पूरा मनोरंजन और आनंद लें लेकिन स्वच्छता के साथ इसकी खूबसूरती बनी रहे, इसमें पूरा सहयोग करें। आपके सहयोग से ही पार्क का रख-रखाव बेहतर तरीके से संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क में जल्द कई और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने पार्क में बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, विधायक नलिन सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और दुमका जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.