2000 रुपये के नोट पर आरबीआई ने जारी किया नया अपडेट

नई दिल्ली : आपके पास अभी भी दो हजार रुपये के नोट हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। अब आप अपने दो हजार रुपये के नोट जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिये रिजर्व बैंक के निर्दिष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों में

Advertisement

नई दिल्ली : आपके पास अभी भी दो हजार रुपये के नोट हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं हैं। अब आप अपने दो हजार रुपये के नोट जमा कराने के लिए उन्हें बीमाकृत डाक के जरिये रिजर्व बैंक के निर्दिष्ट क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं। इससे पहले आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी. ने कहा कि हम ग्राहकों को सबसे सहज व सुरक्षित तरीके से उनके खाते में सीधे राशि जमा कराने के वास्ते बीमाकृत डाक के जरिये दो हजार रुपये के नोट आरबीआई को भेजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

यह उन्हें निर्दिष्ट शाखाओं तक यात्रा करने और कतार में खड़े होने की परेशानियों से बचायेगा। उन्होंने कहा कि टीएलआर तथा बीमित पोस्ट, दोनों विकल्प अत्यधिक सुरक्षित हैं और जनता के मन में इन विकल्पों को लेकर कोई डर नहीं होना चाहिए। अकेले दिल्ली कार्यालय को अब तक करीब 700 टीएलआर फॉर्म मिले हैं। उन्होंने कहा कि आरबीआई अपने संचार में अपने कार्यालयों में विनिमय सुविधा के अलावा इन दो विकल्पों को फिर शामिल कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *